Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बिप्लब देब ने दिव्यांग युवक का माला पहनाकर सम्मान किया

22

बिप्लब देब ने दिव्यांग युवक का माला पहनाकर सम्मान किया

दिव्यांग की समस्या सुनकर एमएलए को समाधान के दिए निर्देश
बिप्लब दबे  ने दावा किया 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी
मोदी सरकार ने गुलामी के सारे चिह्न समाप्त कर संपूर्ण भारतीय कानून बनाए
सोहना पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे बिप्लब देब
फतह सिंह उजाला गुरुग्राम 27 दिसंबर । सोहना में बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मंच से नीचे उतर रहे थे तो उनके बिल्कुल सामने स्टेज के बराबर में ही एक दिव्यांग युवक ट्राई साईकिल पर फूलमाला लेकर बैठा था। बिप्लब देब युवक के पास पहुंचे तो युवक ने बिप्लब देब को फूलमाला पहनाई, लेकिन प्रदेश प्रभारी ने अपना सम्मान करने वाले इस युवक का तुरंत सम्मान किया और अपने गले की माला उस युवक के गले में डाल दी। युवक ने प्रदेश प्रभारी के सामने कुछ बातें भी रखीं, जिसको प्रदेश प्रभारी ने बड़े इत्मीनान से सुना और विधायक को उनकी समस्या हल करने को कहा।
इससे पहले भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हाल ही में संसद में भारत सरकार द्वारा बनाएं गए तीनों नए कानून सम्पूर्ण भारतीय है और गुलामी की जंजीरे तोड़ने वाले हैं। मोदी सरकार ने ब्रिटिश राज और ब्रिटिश काल के गुलामी के सारे चिह्न समाप्त करके संपूर्ण भारतीय कानून बनाए हैं। आतंकवादी गतिविधियों, मॉब लिंचिंग, भारत की संप्रभुता को खतरा पैदा करने वालों को अपराध करने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों और पार्टियों की आलोचना करने वालों को भी राजद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया जाता था, लेकिन अब नए कानून के मुताबिक केवल देश के विरूद्ध और देश की संप्रभुता के खिलाफ बोलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। 
कांग्रेस को परिवारवाद पर घेरा 
देब ने कांग्रेस को भी परिवारवाद पर घेरा और कहा कि कांग्रेस में कोई भी साधारण कार्यकर्ता उच्च पद तक नहीं पहुंच सकता। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बिप्लब देब ने कहा कि आजादी के बाद करीब 65 वर्ष से अधिक समय तक देश की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां सबसे पहले अपना और अपने परिवार का फायदा सोचती है। जबकि भाजपा की रीति नीति में देश पहले है और पार्टी बाद में है।जबकि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने काम के बल पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकता है। पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए प्रदेश प्रभारी ने 2024 चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एक एक पन्ना प्रमुख संकल्पित है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर ने भी संबोधित किया।
पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही तीसरी बार भाजपा सरकार
बिप्लब देब ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही 2024 में केंद्र में मोदी तथा हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार तीसरी बार बनने वाली है। मिशन-2024 के लिए जीत का मंत्र देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। आम जनता का भी आह्वान करते हुए  देब ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों और मोदी सरकार की तुलना करेंगे तो आप देखेंगे कि इन साढ़े नौ सालों में देश ने जबरदस्त तरक्की की है। देब ने कहा कि मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था जिसे पूरा किया।  तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को सबल बनाया।  
80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन 
उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रयान-2 भेजकर दुनिया का पहला देश बना। मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्ध हो रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों से हरेक गरीब व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूती मिली है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है।भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ये कानून नागरिकों के अधिकारों को सर्वाेपरि रखेंगे और महिलाओं- बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। मिलावटखौर अब मिलावट करने से डरेंगे। सार्वजनिक सेवा और जनकल्याणकारी कानूनों से एक नये युग की शुरूआत हुई है। ये कानून यह भी सुनिश्चित करेंगे कि हमारे समाज के गरीबों, हाशिए पर रहने वाले और कमजोर वर्गों को बेहतर सुरक्षा मिले। प्रदेश प्रभारी ने सभी पन्ना प्रमुखों से आह्वान करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहायक की भूमिका अदा करते हुए 2024 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं।इस मौके पर विधायक एवं सम्मेलन के संयोजक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, ज़िला महामंत्री महेश यादव ने बड़ी फूलमाला पहनाकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। इन सभी ने भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading