Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को धमका 01 करोड़ फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार   

13

बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को धमका 01 करोड़ फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार                                                                              वारदात में प्रयोग किया सिमकार्ड व एक मोबाईल फोन भी  बरामद                                                                                                                  रुपए ट्रांसफर नहीं  करने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी गई                                                                                                                  आरोपी की पहचान साकिर मकराणी पुत्र ज़ाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई

फतह सिंह उजाल                                        गुरुग्राम 26 अक्तूबर । 25. अक्टूबर .2023 को पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम को यूट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह अपने किसी काम से लंदन (इंग्लैंड) गया हुआ था।  17 अक्टूबर.2023 को जब यह अपने दोस्त/मैनेजर के साथ वापस भारत आया तो इसके व इसके दोस्त/मैनेजर के मोबाईल फोन पर 01 करोड़ रुपये देने के कई धमकी भरे मैसेज आए हुए थे, जिनमें पहले 40 लाख रुपए की मांग की गई, फिर 1 करोड़ की और रुपए ट्रांसफर ना करने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस शिकायत पर थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में धारा 384, 387  के तहत अभियोग अंकित किया गया।
 निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता/पीड़ित के मोबाईल फोन पर 01 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगने व धमकी देने वाले आरोपी की पहचान व उससे सबन्धित जानकारी एकत्रित करने उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पहचान की गई  । जिला वड नगर, गुजरात से आरोपी को गुजरात पुलिस की मदद से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान साकिर मकराणी पुत्र ज़ाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।
आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह आरटीओ  ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है। इसने उपरोक्त अभियोग में पीड़ित/शिकायतकर्ता/यूट्यूबर की यूट्यूब पर वीडियो देखी थी, जिससे प्रभावित होकर इसने करोड़पति बनने की नियत से रुपये ऐठने की योजना बनाई। इसके लिए इसने 1400 रुपयों में एक फर्जी सिमकार्ड खरीदा, जिसका प्रयोग करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने के लिए मेसेज कर दिए।वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया सिम कार्ड व एक मोबाईल फोन आरोपी के कब्जा से बरामद किया गया है।  

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading