Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

HSSC के नये चैयरमेन बने भोपाल सिंह, साधारण किसान परिवार से रखते हैं संबंध

34

HSSC के नये चैयरमेन बने भोपाल सिंह, साधारण किसान परिवार से रखते हैं संबंध

प्रधान संपादक योगेश

हरियाणा में कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा बदलाव किया गया है। आज नये चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां हरियाणा सरकार की तरफ से की गई है।

भारत भूषण भारती की जगह भोपाल सिंह को नया चैयरमेन नियुक्त किया गया है वहीं पांच सदस्य भी नियुक्त किये गए हैं। भोपाल सिंह मूल रूप से यमुनानगर जिले के छछरौली कस्बे के रहने वाले हैं।

भोपाल सिंह यमुनानगर जिले के खदरी गांव के रहने वाले हैं। वो पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। वो एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनकी इमानदारी की प्रशंसा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं।

वहीं इससे पहले वो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में सदस्य नियुक्त किये गए थे। अब उन्हे चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले भोपाल सिंह आठ विषयों से एम ए कर चुके हैं वहीं विधि स्तानक की डिग्री भी हासिल की है।

भोपाल सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्रों में गिने जाते हैं। वो पूर्व में सरपंच रह चुके हैं और गांव में भी उनकी अच्छी पहचान है वहीं इससे पहले वो केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के सचिव भी रह चुके हैं।

पिछले साल उन्होंने अपने बेटे की शादी में भी दहेज ना लेकर एक अच्छी मिसाल पेश की थी। उन्होंने अपने बेटे की शादी में एक रुपया और नारियल लिया था और लोगों को दहेज के खिलाफ संदेश दिया था।

गांव खदरी के पूर्व सरपंच एवं एचएसएससी सदस्य भोपाल खदरी के बेटे मुकुल भारती का विवाह गांव फिरोजपुर नारायणगढ़ निवासी शिल्पा के साथ हुआ था।

वहीं सदस्यों में कंवलजीत सैनी, विजय कुमार, सत्यवान शेरा, विकास दहिया, सचिन जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading