Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

कामकाजी महिला आवास में गूंजे भारत माता के जयकारे

31

कामकाजी महिला आवास में गूंजे भारत माता के जयकारे
-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को यहां सिविल लाइन स्थित रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित कामकाजी महिला आवास मेें तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व आवास की वार्डन कविता सरकार ने किया। इसमें एक उड़ान संस्था व रैडक्रास सोसायटी ने विशेष सहयोग किया।
जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेेयरमैन निशांत कुमार यादव के दिशा-निर्देशों पर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में यह तिरंगा यात्रा महिला आवास में निकाली गई। आवास में रहने वाली महिलाओं ने इस यात्रा में भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। लोगों को बताया गया कि वे आगामी 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। वार्डन कविता सरकार ने कहा कि हमें अपने तिरंगा का सदा सम्मान करना चाहिए। इस तिरंगे की छाया में हम सबका मान-सम्मान बना है। जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, उन स्वतंत्रता सेनानियों को हमारा सदा नमन होना चाहिए। हम उनके कर्जदार हैं। इस आजादी को हमें संभालकर रखना है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी फस्र्ट एड कोऑर्डिनेटर श्यामा राजपूत, कामकाजी महिला आवास से मीनाक्षी, एक उड़ान से कल्याणी सचान, सोनू, दीक्षा शर्मा, मोनिका, प्रीति कपूर, प्रज्ञा कतियार, पूजा रानी, सरोज, आदि इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Comments are closed.