पांच जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, यूपी से पानीपत में होगी एंट्री
चण्डीगढ़ / पांच जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, यूपी से पानीपत में होगी एंट्री
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी को यूपी से हरियाणा में प्रवेश कर छठे दिन 10 जनवरी को पंजाब में दस्तक देगी। पदयात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में पदयात्रा के साथ साथ रात्रि प्रवास करेंगे।
तय शेड्यूल के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पांच जनवरी को शाम साढ़े छह बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द पानीपत पहुंचेंगे। यहीं उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद छह जनवरी को यात्रा सनोली-पानीपत रोड से शुरू होगी और 10 बजे जीटी रोड पानीपत में सुबह एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। पानीपत नई अनाज मंडी में दोपहर का भोजन और हुडा ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा।
Comments are closed.