Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बेनेली, कीवे ने गुरूग्राम में खोला एक्सक्लुज़िव शोरूम

3,693

बेनेली, कीवे ने गुरूग्राम में खोला एक्सक्लुज़िव शोरूम
 यह भारत में बेनेली, केवी इंडिया का 56वां शोरूम है
 इस आधुनिक शोरूम में कंपनी की सम्पूर्ण 125सीसी-500 सीसी प्रीमियम मॉडल रेंज को डिस्पले किया जाएगा

Reporter Madhu Khatri

गुरूग्राम, : बेनेली, कीवे इंडिया ने गुरूग्राम में अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। 416, गांव इस्लामपुर, सेक्टर-38, मेन गुरूग्राम- सोहना रोड़ पर स्थित यह नई डीलरशिप गुरूग्राम एवं आस-पास के क्षेत्रों के बेनेली, कीवे राइडरों को सेल्स, सर्विस और स्पेयर सपोर्ट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

लक्स मोटर्स के बैनर तले लॉन्च की गई इस 3एस सुविधा का प्रबन्धन श्री राज कुमार मोहन, डीलर प्रिंसिपल, बेनेली, कीवे गुरूग्राम द्वारा किया जाएगा। इस नए आउटलेट के साथ बेनेली, कीवे इंडिया का सशक्त नेटवर्क 56 टचपॉइन्ट्स के आंकड़े तक पहुंच गया है। इस डीलरशिप में बेनेली की सुपरबाईकों की रेंज तथा हाल ही में लॉन्च की गई हंगेरियन मार्की कीवे को पेश किया जाएगा। शोरूम में मर्चेन्डाइज़ और एक्सेसरीज़ की आकर्षक रेंज भी डिस्प्ले पर रखी जाएंगी।

उद्घाटन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री विकास झबख, मैनेजिंग डायरेक्टर, बेनेली, कीवे इंडिया ने कहा, ‘‘ देश भर में अपने उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए हम तेज़ी से अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। इस विस्तार से न सिर्फ वे बेनेली एवं कीवे जैसे जाने-माने ब्राण्ड्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइकों का अनुभव पा सकेंगे, बल्कि बेजोड़ कस्टमर सर्विस का लाभ भी उठा सकेंगे। लक्स मोटर्स के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें विश्वास है कि उनके साथ मिलकर हम उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराएंगे, जिसके लिए ब्राण्ड को जाना जाता है। उनका उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण कंपनी के मूल्यों के अनुरूप है।’

उद्घाटन के अवसर पर बात करते हुए श्री राज कुमार मोहन, डीलर प्रिंसिपल, बेनेली, कीवे ने कहा, ‘‘बेनेली, कीवे इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमें उम्मीद है कि अपने उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण के साथ हम उन्हें आसान सेल्स एवं सर्विस के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान कर सकेंगे। बेनेली, कीवे गुरूग्राम के सभी पेशेवरों को कंपनी के विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान कर सकें।’

नए लॉन्च किए गए शोरूम में बेनेली, कीवे प्रोडक्ट्स की सम्पूर्ण रेंज को डिस्प्ले किया गया है। इनमें शामिल हैं:
कीवे- प्रोडक्ट रेंजः (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली)

  1. एसआर 125- रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकल
    o 125 सीसी/ एयर-कूल्ड / सिंगल सिलिंडर/ 9.7 एचपी पावर/ 8.2 एनएम टोर्क/ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम
    o कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ ग्लॉसी ब्लैक
    o कीमत रु 1.19 लाख
  2. एसआर 250-नियो-रेट्रो मोटरसाइकल
    o 223 सीसी/ एयर-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 16एचपी पावर/ 16 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ ग्लॉसी ब्लैक
    o कीमत रु 1.49 लाख
  3. के300एन-स्ट्रीट नेकेड स्पोर्ट
    o 292.4 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 27.5एचपी पावर/ 25 एनएम टोर्क/राइडिंग मोड्स/ ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- मैट व्लाईट/ मैट रैड/ मैट ब्लैक
    o कीमत रु 2.65 लाख
  4. के300आर-स्ट्रीट स्पोर्ट मोटरसाइकल
    o 292.4 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 27.5एचपी पावर/ 25 एनएम टोर्क/राइडिंग मोड्स/ ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- मैट व्लाईट/ मैट रैड/ मैट ब्लैक
    o कीमत रु 2.99 लाख
  5. वी302सी- बॉबलर
    o 298सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ वी-ट्विन/ 29.5एचपी पावर/ 26.5 एनएम टोर्क/बेल्ट ड्राइव/ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ ग्लॉसी ब्लैक
    o कीमत रु 3.89 लाख
  6. सिक्सटीज़ 300आई- रेट्रो क्लासिक स्कूटर
    o 278सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 22 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- मैट लाईट ब्लू/ मैट ग्रे/ मैट व्हाईट
    o कीमत रु 2.99 लाख
  7. वीस्टे 300- मैक्सी स्कूटर
    o 278 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 22 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस/ 12 लीटर फ्यूल टैंक
    o कलर्स- मैट ब्लू/ मैट ब्लैक/ मैट व्हाईट
    o कीमत रु 2.99 लाख
  8. के-लाईट250 वी- अरबन क्रूज़र
    o 250 सीसी/ वी-ट्विन/लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 19 एनएम टोर्क/बेल्ट-ड्राइव/ 12 लीटर फ्यूल टैंक/ ड्यूल चैनल एबीएस
    o कलर्स- मैट ब्लू/ मैट डार्क ग्रे/ मैट ब्लैक
    o कीमत रु 2.89 लाख

बेनेली- प्रोडक्ट रेंजः (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, मणिपुर)

  1. इम्पीरियल 400 रेट्रो क्लासिक
    o 374 सीसी/ एयर-कूल्ड / सिंगल सिलिंडर/ 20.7 एचपी पावर/ 29 एनएम टोर्क/
    o कलर्स- सिल्वर/ रैड/ ब्लैक
    o शुरूआती कीमत रु 2.35 लाख
  2. टीआरके 251- एडवेंचर टूरर
    o 250 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड / सिंगल सिलिंडर/ 25.4 एचपी पावर/ 21.1 एनएम टोर्क
    o कलर्स- डार्क ग्रे/ प्योर व्हाईट/ ब्लैक
    o शुरूआती कीमत रु 2.89 लाख
  3. लिओन्सिनो 500- स्ट्रीट स्क्रैम्बलर
    o 500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    o कलर्स- स्टील सिल्वर/ रैड
    o शुरूआती कीमत रु 5.45 लाख
  4. टीआरके 502- ग्राण्ड टूरर
    o 500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    o कलर्स- डार्क ग्रे/ प्योर व्हाईट/ बेनेली रैड
    o शुरूआती कीमत रु 5.60 लाख
  5. टीआरके 502एक्स- एडवेंचर टूरर
    o 500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    o कलर्स- डार्क ग्रे/ प्योर व्हाईट/ बेनेली रैड/ एडवेंचर यैलो (लिमिटेड एडीशन)
    o शुरूआती कीमत रु 6.10 लाख
  6. 502सी- अरबन क्रूज़र
    o 500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    o कलर्स- मैट कॉग्नेक रैड/ ग्लॉसी ब्लैक/ मैट ब्लैक
    o शुरूआती कीमत रु 5.70 लाख

अतिरिक्त फायदे
o रु 10,000- बेनेली 500 सीसी मॉडल रेंज के लिए न्यूनतम बुकिंग राशि तथा कीवे माडल रेंज के लिए बुकिंग राशि रु 1000 से शुरू, जो मॉडल पर निर्भर करती हैं
o रु 6000 बेनेली इम्पीरियल 400 और बेनेली टीआरके 251 के लिए न्यूनतम बुकिंग राशि
o बुकिंग शोरूम पर जाकर या india.benelli.com or keeway-india.com पर लॉगइन कर की जा सकती है।
o इम्पीरियल 400 लिमिटेड पीरियड ऑफर- रु 4999 प्रति माह की ईएमआई, 85 फीसदी तक फंडिंग के साथ
o बेनेली इम्पीरियल 400 तथा कीवे के सभी प्रोडक्ट्स पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैण्डर्ड वारंटी
o बेनेली के 500 सीसी मॉडल रेंज एवं बेनेली टीआरके 251 पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैण्डर्ड वारंटी
o बेनेली/ कीवे के उपभोक्ताओं के लिए 24/7 रोड साईड असिस्टेन्स
बेनेली और कीवे एक साथ मिलकर अपने आकर्षक प्रोडक्ट्स के साथ देश भर के मोटरसाइकल प्रेमियों को शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading