Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सामुदायिक समर्थन और जनहित में कराए जाएंगे विकास कार्य -आयुष सिन्हा

0 4

सामुदायिक समर्थन और जनहित में कराए जाएंगे विकास कार्य -आयुष सिन्हा

निगम क्षेत्र में सरकार के मेजर प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारना होगी प्राथमिकता

2018 बैच के आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा ने संभाला पदभार

मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने  पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

फतह सिंह उजाला 

मानेसर। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा ने गुरुवार को नगर निगम मानेसर के आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला। निगम कार्यालय पहुंचने पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव, अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार व उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पूर्व आयुष सिन्हा नगर निगम यमुनानगर में आयुक्त थे।

आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि नगर निगम की ओर से दी जा रही जरूरी और बुनियादी सेवाओं का लाभ आमलोगों को दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। सामुदायिक समर्थन और जनहित में आम लोगों के कामों को करवाया जाएगा। इसी के साथ मानेसर निगम क्षेत्र में सरकार के बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर करना उनके कार्याें की सूची में प्रथम स्थान पर है। बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। निगम क्षेत्र में पार्क, सड़क व सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading