Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

आयुर्वेद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: सुधीर सिंगला

15

आयुर्वेद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: सुधीर सिंगला
-आयुर्वेद है हर बीमारी का इलाज
-विधायक ने गुरुग्रामवासियों को दी दीपावली की बधाई

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें हर बीमारी का इलाज है। आयुर्वेद के माध्यम से पुरानी से पुरानी बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती हैं। यह बात उन्होंने यहां सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयुष विभाग गुरुग्राम द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाए गए भगवान धनवन्तरी के अवतरण दिवस समारोह में कही। साथ ही उन्होंने गुरुग्रामवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी है।
विधायक सुधीर ङ्क्षसगला ने आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रमाणों के आधार पर कहा कि आयुर्वेदिक दवाएं बीमारी को जड़ से समाप्त करती हैं। आयुर्वेद का उपचार हजारों वर्ष पुराना है। यह उपचार घर में, पड़ोस में या फिर नजदीक के जंगल में आसानी से उपलब्ध हो सकता है। आयुर्वेदिक दवाएं बहुत ही सस्ती होती हैं। साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। विधायक ने कहा कि आयुर्वेद का सिद्धांत है कि इंसान कभी बीमार ही न हो। इसके छोटे-छोटे उपचार हैं। जो बहुत ही आसान हैं, जिन्हें अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। आयुर्वेद का 85 फीसदी हिस्सा स्वस्थ रहने के लिए है और केवल 15 फीसदी हिस्से में आयुर्वेेदिक दवाइयां आती हैं। उन्होंने कहा कि अपने सोने, उठने, खाने-पीने की आदतों में सुधार करना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। पहले हमारे घरों में दादी-नानी के नुस्खे आयुर्वेद की पद्धति ही थे। कुछ बीमारियों का उपचार तो हमारे बड़े-बुजुर्ग घरों में ही कर देते थे। आयुर्वेद को जीवन में अपनाकर हम बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि घरों में तुलसी के पौधे जरूर लगाएं। तुलसी भी बहुत गुणकारी है। इस समारोह में पार्षद सीमा पाहुजा, डॉ. मंजू कुमारी, डाक्टर गीतांजलि, डॉ. मोनिका, डॉ. शिवशंकर, डॉ. कुलदीप श्योराण के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आयुष विभाग गुरुग्राम के अन्य वरिष्ठ डॉक्टर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading