Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन की परिकल्पना को किया चरितार्थ : अमरेंद्र सिंह

42

अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन की परिकल्पना को किया चरितार्थ : अमरेंद्र सिंह

देश व भाजपा को सशक्त बनाने में अटल जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : बागड़ी

वार्ड 10 अंतर्गत लक्ष्मण विहार स्थित पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी व पार्षद शीतल बागड़ी के कार्यालय पर अटल जी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम,। नगर निगम वार्ड 10 में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की गुरुग्राम जिला संयोजक, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य एवं पार्षद शीतल बागड़ी के लक्ष्मण विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित समारोह में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ओएसडी सीएम हरियाणा अमरेंद्र सिंह ने अटल जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी ने बतौर प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में अनेकों दूरदर्शी निर्णय लेकर एक मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करके दिखाया।

उनके आदर्शों से युवा पीढ़ी को सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी व पार्षद शीतल बागड़ी ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाजपेई जी एक प्रखर राजनेता होने के साथ उत्कृष्ट कवि भी थे। देश व भाजपा को सशक्त बनाने में अटल जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश में भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की कल्पना को चरितार्थ किया। इसलिए भाजपा द्वारा हर वर्ष अटल जी के जन्मदिवस दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में परमिंदर कटारिया (पूर्व डिप्टी मेयर), प्रवीण छाबड़ा (कार्यकारी सदस्य), सुरेश तंवर (दयानन्द मंडल महामंत्री), भरत सिंह बोड़वाल (दयानन्द मंडल मंत्री), अगस्त कुमार (पशु पालन डेरी प्रकोष्ट सहसंयोजक), मूलचंद शर्मा, जगदीश रावत, प्रधुमन जांघू (आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष लक्ष्मण विहार बेरीबाग), सुभाष पाहवा, ईश्वर शर्मा (आर.डब्लू.ए. वाईस प्रेजिडेंट आर.के.एन्क्लेव), दर्शना शर्मा, माया देवी, राजबाला, सुनीता शर्मा, अनीता जांगड़ा, अनीता राजपूत, कमलेश, पुष्पा बेदी, कमलेश, सावित्री, मोहित, अवधेश सिन्हा, बलिंदर भार्गव, बीरसिंह यादव, संदीप, अनुज, जय भगवान सैनी, गुल्लू दहिया, रमन शर्मा, मोनू दहिया, पदमाकर पाटिल, अमर कौशिक, सुरेश लोधी, नरेश, शेर सिंह, नरेंद्र सिंह सोनी, साहिल, जतिन, सुदेश, राजकुमार गोयल आदि शामिल रहे। सभी ने अटल जी के आदर्शों को नमन किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading