असम के मुख्यमंत्री बोले- राहुल गांधी का भाषण कुछ नहीं
असम के मुख्यमंत्री बोले- राहुल गांधी का भाषण कुछ नहीं, देश को बदनाम करने का किया प्रयास
लंदन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत सरकार को घेरने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पलटवार किया है। सरमा ने कहा, पहले विदेशी एजेंट हमें निशाना बनाते हैं। फिर हमारा अपना ही हमें विदेशी धरती पर निशाना बनाता है। कैम्ब्रिज में राहुल गांधी का भाषण कुछ नहीं, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने की आड़ में विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक निर्लज्ज प्रयास था।
Comments are closed.