Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अर्शदीप ने 20 लाख के 2 स्टंप्स तोड़े

29

अर्शदीप ने 20 लाख के 2 स्टंप्स तोड़े

इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड किए। इसी ओवर में उन्होंने 10-10 लाख रुपए की कीमत वाले 2 LED स्टंप्स तोड़े। 215 रन के टारगेट के सामने मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। पंजाब के अर्शदीप सिंह के सामने मुंबई के टिम डेविड और तिलक वर्मा क्रीज पर थे। पहली गेंद पर डेविड ने एक रन लिया, दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद अर्शदीप ने फुलर लेंथ यॉर्कर फेंकी, तिलक बोल्ड हो गए। चौथी गेंद भी अर्शदीप ने फुलर लेंथ ही फेंकी, इस बार नेहल वाधेरा बोल्ड हो गए। दोनों ही बार बैटर्स के मिडिल स्टंप टूट गए। अर्शदीप ने आखिरी 2 गेंदों पर एक ही रन दिया और अपनी टीम को 13 रन से मैच जिता दिया। IPL में इन दिनों LED स्टंप्स यूज होते हैं। एक स्टंप की कीमत करीब 10 लाख रुपए होती है। अर्शदीप ने लगातार गेंदों पर पर 2 स्टंप्स तोड़े। इस तरह अर्शदीप ने 2 ही गेंदों पर IPL को 20 लाख रुपए का नुकसान करा दिया। उनका ओवर भले ही IPL मैनेजमेंट के लिए का सबसे खर्चिला ओवर रहेगा, लेकिन उन्होंने ओवर में महज 2 ही रन दिए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading