Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बिहार में एक और पुल ढहा, 6 महीने के अंदर तीसरा पुल गिरा, 6 करोड़ की लागत से 1 साल पहले ही हुआ था निर्माण

13

बिहार में एक और पुल ढहा, 6 महीने के अंदर तीसरा पुल गिरा, 6 करोड़ की लागत से 1 साल पहले ही हुआ था निर्माण

बिहार के पूर्णिया में करीब 6 करोड़ की लागत से बना बॉक्स ब्रिज का अप्रोच पथ 1 साल के भीतर ही ढह गया। 6 महीने के अंदर पूर्णिया के बायसी अनुमंडल का यह ऐसा तीसरा पूल है, जो तास की पत्तों की तरह गिर पड़ा। आज लालटोली हाट से रंगरैया को जोड़ने वाला बॉक्स ब्रिज का अप्रोच पथ कनकई नदी में बह गया, जिसके कारण 25 गांवों के करीब 10 हजार की आबादी का संपर्क पूरी तरह जिला मुख्यालय से कट गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉक्स ब्रिज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। दरअसल, इससे पहले बीते 1 फरवरी को बायसी अनुमंडल के बायसी प्रखंड के खपड़ा पंचायत में PMGSY योजना के तहत बन रहा पूल ढलाई के दौरान जमींदोज हो गया था। सेंटरिंग गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए थे। इस पुल के निर्माण में 1 करोड़ 13 लाख 74 हजार रुपये की लागत आई थी। इसके बाद 15 मई को ही बायसी प्रखंड स्थित चंद्रगामा पंचायत के मिलिकटोला हाट के समीप फटकी से बेरिया जाने वाली सड़क से लगे सलीम चौक पर बन रहा बॉक्स ब्रिज गिर गया था। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 1 करोड़ 13 लाख की लागत से इस बॉक्स ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, जो 15 मई की रात करीब 11 बजे गिर पड़ा था।

वहीं, दूसरे पुल गिरने के 2 महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि अमौर प्रखंड क्षेत्र के लालटोली हाट से रंगरैया को जोड़ने वाला बॉक्स ब्रिज का अप्रोच पथ कनकई नदी में बह गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बने हुए 1 साल भी नहीं हुआ था, जिसका अप्रोच पथ पहली ही बारिश में धवस्त होकर कनकई नदी में बह गया। कनकई नदी के ऊपर बना 69.91 मीटर लंबा बॉक्स ब्रिज और100 मीटर लंबे अप्रोच पथ के निर्माण में 6 करोड़ की लागत आई थी, जो निर्माण के एक साल के अंदर ही धवस्त हो गया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading