अमित शाह 21 फरवरी को आ सकते हैं सहारनपुर
अमित शाह 21 फरवरी को आ सकते हैं सहारनपुर
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 फरवरी को सहारनपुर आ सकते है। वह जिले के प्रवास के दौरान लोकसभा चुनावों की तैयारियों का फीड बैक लेंगे। भाजपा वर्ष 2019 हुए लोकसभा चुनाव में सीट हार चुकी है। इसके चलते वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लेकर भाजपा के बड़े नेता सहारनपुर लोकसभा सीट को लेकर खासे गंभीर हैं। इसी क्रम में जहां रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वह दो बार जिले का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह जिले का प्रवास को आ रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे।साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक को करेंगे। इसके अलावा देहरादून रोड स्थित रिमाउंड डिपो के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने बताया कि अमित शाह 21 फरवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Comments are closed.