Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सभी राजनीतिक दल आम आप के मॉडल की नकल कर सुविधाओं की बात कर रहे :  डॉ रजनीश जैन     

12

सभी राजनीतिक दल आम आप के मॉडल की नकल कर सुविधाओं की बात कर रहे :  डॉ रजनीश जैन                                                                          आम आदमी पार्टी भविष्य में देश की राजनीति में सर्वश्रेष्ठ विकल्प                                                                                                                      आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य का वैश्विक राजनीतिक मॉडल

“आप” का संकल्प निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा और बिजली

आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की परिचायक

फतह सिंह उजाला                                     

पटौदी, । आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने गांव गढी नत्थे खां में आयोजित  महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा की मात्र 10 वर्ष की अल्प अवधि में राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी राष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक विकल्प है। स्वतंत्रता के पश्चात जन सामान्य की आवश्यकताओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर  कभी राजनीतिक परिचर्चा नही हुई। आम आदमी पार्टी ने सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीतिक दलों को जन सुविधाओं पर चर्चा करने को मजबूर किया है। हमें असीम प्रसन्नता है की सभी राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के मॉडल की नकल करते हुये जन सुविधाओं की बात कर रहे हैं।                                                                    दिल्ली सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा की अगर हरियाणा प्रदेश को भी दिल्ली की तर्ज पर निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा और बिजली चाहिये आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपना बहुमूल्य मत आम आदमी पार्टी के पक्ष में डालना समय की मांग है। आम आदमी पार्टी परिवर्तन की परिचायक है। आम आदमी पार्टी पढ़े लिखे कट्टर ईमानदारों की पार्टी है जो व्यवस्था बदलने के लिये राजनीति में आये हैं।                        

पटौदी क्षेत्र की दुर्दशा पर चर्चा करते हुये कहा की क्षेत्र के 5 माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय बच्चों के भविष्य पर कुठाराघात है। इस क्षेत्र में 30 से 35 प्रतिशत परिवार कृषि और पशुपालन के लिये ढाणियों में रहते हैं, उनको बिजली की जगमग योजना का लाभ नही मिलना सरकारी भेदभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। क्षेत्र की सभी सडकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। भ्रष्टाचार के प्रत्यक्ष उदाहरण पहाडी रेलवे ओवर ब्रिज का मुद्दा उठाते हुए कहा की सालों से क्षेत्र की जनता सहित बाहर से आने वाले आगंतुकों को 10 किलोमीटर ज्यादा और जर्जर सड़क का प्रयोग करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। स्वास्थ्य के नाम पर आधे-अधूरे भवन जिनमे डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी है। शुद्ध पेयजलापूर्ति नही होना और क्षेत्र के भूमिगत जल में फ्लोराइड की अधिक मात्रा से फ्लोरोसिस बीमारी होना जनता के स्वास्थ्य के साथ घातक खिलवाड़ है।                                               

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष गुड़गांव लोकसभा सुखबीर तंवर ने कहा की विगत 9 साल में मोदी नीत भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार अपने वायदों और जन अपेक्षा पर विफल रही है। किसान को पहली कलम से स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों की आय 2022 तक दुगनी करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाना, युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष, 100 दिन में काला धन और हर भारतीय को 15-15 लाख रुपया, हर भारतीय को 2022 तक घर, 100 स्मार्ट सिटी इत्यादि पर पूर्ण विफल रही है। सभी विफलताओं के साथ साथ विफल नोटबंदी, जीडीपी का -23.9 तक गिरना, डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत में एतिहासिक गिरावट, तीन काले कृषि कानून और कानूनों के  विरोध में 750 से ज्यादा किसानों की शहादत, अंतराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवानों का भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह द्वारा यौन शोषण, सेना में अग्निवीर योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 70 से 80 हजार रोजगार और देश सेवा को मात्र  12000 पर सीमित करना, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा में अपूरणीय क्षति, आर्थिक अपराधियों जैसे विजय माल्या,  मेहूल चौकसी, नीरव मोदी, ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित सैकड़ों अपराधियों को लाखों करोड़ रुपया लूटकर विदेश भागने में सरकारी संरक्षण, कौशल विकास के नाम पर धनशोधन आदि राष्ट्र के प्रत्यक्ष ज्वलंत विषयों के  दृष्टिगत “थोथा चना बाजै घना” की कहावत सरकार पर पूर्णतया प्रासंगिक है। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, मंजू सांखला, मीनू सिंह, अनीता यादव, सोनू सैनी, मिथिलेश यादव, सावित्री तंवर, पूनम गहलावत, पिंकी वर्मा, सीमा, देवा प्रधान,  विजेंद्र जिंदल, करण लोहिया, कुलदीप राव, जयनारायण बजाडिया, सुरेश सैनी, करतार सिंह नैनवा, अशोक राव, श्रद्धानंद गुलिया, विजय कुमार, रविंद्र यादव, संदीप कुमार, बिशम्बर दयाल, बबली सहित भारी संख्या में महिलाये उपस्थित रही।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading