शंघाई सहयोग संगठन बैठक में बोले अजित डोवाल- भारत,
शंघाई सहयोग संगठन: बैठक में बोले अजित डोवाल- भारत, चाबहार बंदरगाह को INSTC में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता भारत आए हुए हैं। भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान अपने संबोधन में अजित डोवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा और उसमें चाबहार बंदरगाह को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत जून 2017 में शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बना था लेकिन इसके सदस्यों देशों से हमारे संबंध कई सदी पुराने हैं।
Comments are closed.