50 साल के लंबे संघर्ष के बाद पूर्व फौजी की विधवा को मिलेगी पेंशन, 18 लाख एकमुश्त देगी सेना
50 साल के लंबे संघर्ष के बाद पूर्व फौजी की विधवा को मिलेगी पेंशन, 18 लाख एकमुश्त देगी सेना
पंजाब में पूर्व फौजी की विधवा रणजीत कौर (80) को 50 साल के लंबे संघर्ष के बाद परिवारिक पेंशन मिलेगी। इतना ही नहीं उनके बाद अविवाहित बेटी इस पेंशन की हकदार होगी। उन्हें सेना एकमुश्त 18 लाख रुपये की अदायगी करेगी। वहीं हर महीने 16 हजार रुपये पेंशन भी मिलेगी। इसके अलावा सेना की तरफ से पूर्व फौजियों को मिलने वाली सेवाएं भी दी जाएंगी। पूर्व फौजी की विधवा को हक दिलाने में एक्स सर्विसमैन ग्रीवासेंस सेल पंजाब ने अहम भूमिका निभाई। एक्स सर्विसमैन ग्रीवासेंस सेल के प्रधान रिटायर्ड कर्नल एसएस सोही ने बताया कि बुजुर्ग की बेटी सुरिंदर कौर ने साल 2021 में संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता हवलदार प्रेम सिंह पुरी मोरिंडा में रहते थे। मां रणजीत कौर ने पारिवारिक मुश्किलों को देखते हुए 1973 में घर छोड़ दिया था। साथ ही वह मोहाली में आकर अपने पिता हवलदार पूर्ण सिंह के पास रहने लगीं। इसके बाद वह रणजीत कौर से मिलने पहुंचे लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थीं। उनके पास दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। इसके बाद उनकी टीम तथ्य जुटाने मोरिंडा गई। जहां पता चला कि हवलदार प्रेम सिंह की 14 साल पहले मौत हो गई थी। इससे पहले उन्होंने अपनी संपत्ति बेच दी थी। वहीं, गांव के एक केमिस्ट ओम प्रकाश से टीम मिली। इसके बाद उसने उनकी संस्था का दौरा किया। कई जानकारियां दी और एक पैकेट सौंपा। इसमें महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और आर्मी की बुक थी।
Comments are closed.