Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

विधायक सुधीर सिंगला के साथ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर गुजरात जीत की मनाई खुशी

70

विधायक सुधीर सिंगला के साथ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर गुजरात जीत की मनाई खुशी
-विधायक सुधीर सिंगला सेंकड़ों कार्यकर्ता के साथ पहुंचे भाजपा के दिल्ली मुख्यालय

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला गुरुवार को सेंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात चुनाव जीत की खुशी मनाने के लिए भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय दिल्ली रवाना हुआ। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं को जीत की खुशी सांझा करते हुए मिठाई बांटी।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुजरात की प्रचंड जीत के बाद यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। जनता उनमें, उनकी नीतियों में विश्वास करती है। जनता को बरगलाने वाली कांगे्रस और आप को गुजरात की जनता ने आइना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित देशों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाकर खड़ा कर दिया है। भारत को अब अमेरिका जैसे देश गंभीरता से लेते हैं। दुनिया को गिनती सिखलाने वाला भारत अब दुनिया में अहम स्थान रखता है।
विधायक सुधीर सिंगला के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदरी खत्री, सरस्वती मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, पार्षद सुभाष सिंगला, मनीष वजीराबाद, मंगतराम बागड़ी, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, निगरानी कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुमेर तंवर, अर्जुन मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सरस्वती मंडल महामंत्री स्वाति टंडन, अशोक डबास, मंडल सचिव अशोक सेन, कर्मवीर यादव, सीएम विंडो के सदस्य एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित गोयल, पंकज यादव, गगनदीप चौहान, सुनील नंबरदार, रघुवीर सरपंच, रामनिवास, हंसराज सरपंच, दीपक शर्मा, अभिषेक गौड़, आशीष गुप्ता, अनिल शर्मा, सिद्धू, आलोक तिवारी, लुभावन सोलंकी, रवि गुप्ता समेत अनेक लोग दिल्ली पहुंचे।    

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading