AAP की नज़र अब कर्नाटक पर , केजरीवाल और भगवंत मान आज राज्य में
AAP की नज़र अब कर्नाटक पर , केजरीवाल और भगवंत मान आज राज्य में
🟠राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने विस्तार की योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। अब AAP का अगला टारगेट दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक है। पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ रहेंगे।
कर्नाटक में मई महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दावणगेरे शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। AAP के अनुसार, पार्टी के ये दोनों टॉप नेता जनसभा के दौरान कर्नाटक की राजनीति में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा लाने के लिए सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी के राज्य पदाधिकारियों, ब्लॉक और सर्कल समिति के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे
Comments are closed.