Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने किया अहीर रेजिमेंट का समर्थन

441

आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने किया अहीर रेजिमेंट का समर्थन

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम ! आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी सांसद हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी गुड़गांव के कार्यकर्ताओं के साथ अहीर रेजिमेंट संयुक्त मोर्चा धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्ण समर्थन दियाl सुशील गुप्ता जी ने आश्वासन दिलाया अहीर रेजिमेंट की मांग संसद तक ले जाएंगेl

सांसद सुशील गुप्ता, दिल्ली विधायक सौरभ भरद्वाज, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दक्षिण हरियाणा प्रभारी वीरू सरपंच, संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और चौधरी महेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में दक्षिण हरियाणा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में कई जिलों से बड़ी जॉइनिंग हुईl गुड़गांव के पूर्व निगम चेयरमैन लखपत कटारिया और पटौदी विधानसभा प्रदेश प्रवक्ता आईएनएलडी के सुखबीर तवर ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीl


जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच, बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा, गुडगांव अध्यक्ष महावीर वर्मा, जिला गुड़गांव महिला अध्यक्ष मंजू सांखला सुशीला कटारिया, मलीहा आलवी, अंजलि राही , मीनू सिंह ,सपना, नितिन कुमार, युवा दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष धीरज राव , रुस्तम चौहान , प्रेम यादव, पारस जुनेजा,प्रमोद कटारिया , मनीष मक्कड़ , हरि सिंह चौहान, विजय यादव, माइकल सैनी, अनुराग शर्मा, फतेह सिंह, सतवीर सिंह, सूर्य देव यादव ,दक्षिण हरियाणा लीगल सेल अध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ पंकज बेनीवाल, मुकेश कौशिक , कुछविश्वर भगत , राम अदलक्खा और अन्य वरिष्ठ साथियों ने दोनों कार्यक्रम में भाग लियाl 

सुशील गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी हरियाणा के निगम और विधानसभा चुनाव में भाजपा जजपा को जोरदार झटका लगाने वाली है l हरियाणा के लोगों ने अब मन बना लिया है ईमानदार विकल्प जिस तरह दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ ने चुना है अब हरियाणा की बारी हैl

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading