Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अनाज मंडी में लगी आग, 12 हजार कट्‌टे गेहूं और चार बाइक जली, 4 मुंशी भी झुलसे

30

अनाज मंडी में लगी आग, 12 हजार कट्‌टे गेहूं और चार बाइक जली, 4 मुंशी भी झुलसे

यमुनागनर। हिमाचल प्रदेश से सटे रणजीतपुर की अनाज मंडी में रविवार शाम को आग लग गई। इसमें खरीदा गया करीब 12 हजार कट्‌टे (50 किलो की भराई) गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं चार बाइक, एक स्कूटी और दस्तावेज समेत अन्य सामान भी जल गया। आढ़तियों के दस्तावेज बचाने के चलते चार मुंशी भी झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना ने सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी। बिलासपुर एरिया में मार्केट कमेटी की ओर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी की हुई है, लेकिन आग के समय यह गाड़ी खराब थी। आखिर करीब सवा 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अधिकारी इस देरी से इन्कार करते नजर आए।

बता दें कि रणजीतपुर मंडी अस्थायी मंडी है। यहां पर 8 आढ़ती बैठते हैं। किसी की भी पक्की दुकान नहीं हैं। सभी ने दुकानें बनाई हुई हैं। वहीं बिजली के लिए जेनरेटर का यूज करते हैं। जो लेबर हैं, वे वहीं पर आग जलाकर खाना बनाते हैं जहां पर गेहूं डाला जाता है। मंडी में दूर तक जेनरेटर से बिजली की तारें पहुंचाई हुई हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading