Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

नन्हे बच्चों ने जादुई शाम में संगीत नृत्य और नाटक से भरपूर रंगारंग प्रस्तुति दी     

22

नन्हे बच्चों ने जादुई शाम में संगीत नृत्य और नाटक से भरपूर रंगारंग प्रस्तुति दी                                                                                                                                                    तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बेंजी ने शानदार प्रस्तुति देकर लूटा मंच                                                                                                                                                                कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की ताकत को पहचानना और मजबूत बनाना                                                                                                                                                                  फतह सिंह उजाला                                                      गुरुग्राम । सेक्टर 65 स्थित वर्ल्ड मार्क में ऑटिज्म अवेयरनेस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्योर हार्ट सपनों की उड़ान 2023” के तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए वर्ल्ड मार्क के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ ताकि ऑटिज्म के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। प्योर हार्ट के माध्यम से सपनों की उड़ान कार्यक्रम का यह छठा संस्करण प्रस्तुत किया गया। जिसमें संगीत, नृत्य और नाटक से भरी जादुई शाम में बच्चों ने कई रंगारंग प्रस्तुति दी। कई बड़े कलाकार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिसमें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बेन्जी ने शानदार प्रस्तुति दी, साथ ही  शिवांग अग्रवाल, 10 वर्षीय अध्ययन और अभिरूप ने ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरु जयश्री आचार्य की रसिक परफॉर्मिंग आर्ट्स की मंडली के कथक कलाकारों ने मौजूदा सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया।  बगिया (संशील फाउंडेशन), नीव लर्निंग सेंटर और लोटस पेटल फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के बच्चों का दिल जीतने वाला प्रदर्शन दिखा।

दिल्ली एनसीआर के कई बड़े स्कूल यहां पर पहुंचे। जिसमें श्री राम स्कूल अरावली और मौलसरी, स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल, हेरिटेज एक्सपेरिएंशियल लर्निंग स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल और माइम प्रदर्शन के युवा छात्रों द्वारा मधुर और हर्षित नृत्य प्रदर्शन का आनंद लिया गया।  कुनस्काप्सकोलन गुड़गांव के छात्रों ने भी समावेशन और उत्सव की भावना को प्रस्तुत किया। स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से राजीव मिश्रा ने कहा कि, “इस तरह के जागरूकता अभियान समाज के अभिन्न अंग के रूप में ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के सभी प्रयासों को मजबूत करते हैं। बच्चे की ताकत को पहचानना और एक मजबूत बनाना महत्वपूर्ण है।  

राधिका फाउंडेशन, एक कोशिश और प्योर हार्ट्स बच्चों द्वारा रचनात्मक रूप से हस्तनिर्मित उत्पादों / चित्रों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल उत्सव की एक अलग ही छवि प्रस्तुत कर रहे थे। प्योर हार्ट्स के छात्र नमिता और पार्थव ने साझा किया कि हम सभी स्कूलों, गैर-लाभकारी संस्थाओं, कलाकारों, स्वयंसेवकों, वर्ल्डमार्क और गुरुग्राम समुदाय की करुणामयी भावना से प्रेरित हैं, ताकि आज हम विविधता का आनंद फैला सकें और एक परिवार के रूप में खुशी मना सकें।”

“प्योर हार्ट्स” एक बच्चों की पहल है, जिसमें गुरुग्राम के विभिन्न स्कूलों और विभिन्न आवासीय क्षेत्रों से 4 -18 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल हैं। यह विभिन्न विषयों में जागरूकता फैला रहे हैं और वंचित बच्चों, विशेष / अलग-अलग सक्षम बच्चों, युद्ध के दिग्गजों, पर्यावरण संरक्षण, वरिष्ठ देखभाल, बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं।  2015 से कैंसर / गंभीर बीमारियों को लेकर भी काम कर रहे हैं

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading