Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पर्यावरण बचाने की मुहिम में 250 टैंकर से छिड़काव: गोयल

10

पर्यावरण बचाने की मुहिम में 250 टैंकर से छिड़काव: गोयल
-नये व पुराने गुरुग्राम में लगातार जारी है काम
-पर्यावरण में सुधार तक छिड़काव रखा जाएगा जारी

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से शहर में पर्यावरण में सुधार को लेकर किए जा रहे छिड़काव का काम लगातार जारी है। विभाग की ओर से 250 टैंकर से नये व पुराने गुरुग्राम में छिड़काव किया जा रहा है। विभाग प्रमुख नवीन गोयल के मुताबिक जब तक पर्यावरण में सुधार की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह काम जारी रहेगा।
नवीन गोयल के मुताबिक 18 नवम्बर को इस कार्य की शुरुआत 10 टैंकर के साथ की गई थी। शहर को दो जोन में बांटकर छिड़काव का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही सबसे पहले शहर की बड़ी सड़कों, उसके बाद छोटी सड़कों पर छिड़काव का काम किया गया। जरूरत के अनुसार टैंकर्स की संख्या भी बढ़ाई गई। शहर को प्रदूषण मुक्त करने में यहां उडऩे वाली धूल-मिट्टी को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए पानी का छिड़काव ही कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पहले शहर की 24 सड़कों को चिन्हित किया गया। इसमें 12 पुराने गुरुग्राम में और 12 नए गुरुग्राम की सड़कें शामिल हैं। एक सप्ताह के भीतर लगातार इन सभी क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करके धूल-मिट्टी को खत्म करने का काम किया गया है।  
शहरवासी पर्यावरण के प्रति रहें गंभीर
नवीन गोयल ने एक बार फिर से शहर के लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण के प्रति गंभीर रहें। अपने घरों के आसपास सफाई व्यवस्था रखने के साथ पानी का छिड़काव करते रहें। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। हमारे घरों में बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक पर्यावरण प्रदूषण का शिकार होते हैं। विशेषकर बीमार बुजुर्गों को तो और अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर इस विषय पर संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों से मंत्रणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का प्रदूषित होना हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही हमें बहुत से ऐहतियात बरतने जरूरी हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading