सवा सौ साल पुरानी संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री बने संदीप जैन
-श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा का हुआ चुनाव
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। सवा सौ साल पुरानी जैन समाज की शीर्षस्थ संस्था श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा का त्रैवार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में गुरुग्राम से भी पदाधिकारी बने हैं संदीप जैन। उन्हें संयुक्त महामंत्री चुना गया है।
श्री त्रिलोक तीर्थ बड़ागांव खेकड़ा उत्तर प्रदेश में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के हुए चुनाव में गजराज जैन गंगवाल दिल्ली को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रकाश जैन बडज़ातिया चेन्नई राष्ट्रीय महामंत्री, डूंगरमल जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रमेश जैन तिजारिया जयपुर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, संदीप जैन गुरुग्राम को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पद पर भारी बहुमत से चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस पाना चंद जैन जयपुर, अधिवक्ता अनुज जैन दिल्ली एवं प्रकाश बोहरा दिल्ली के निर्देशन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न हुए।
संयुक्त महामंत्री बने गुरुग्राम निवासी संदीप जैन ने कहा कि जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करने और जैन समाज के लिए वे निरंतर कार्यरत रहेेंगे। उन्हें महामंत्री चुनकर जो विश्वास जताया गया है, उस विश्वास पर वे सदा खरा उतरेंगे। भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही हम सबका ध्येय है। उन्होंने कहा कि उनके उपदेशों को जीवन में अपनाकर हमें जीवन के हर क्षेत्र में काम करना चाहिए। उनके संदेशों में जीवन का सार छिपा है। जैन समाज के संरक्षण व संर्वधन का कार्य इस संस्था द्वारा पिछले 125 वर्षों से किया जा रहा है।
Comments are closed.