Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

“5 की खातिर 95 का कब तक लहू निचौड़ा जायेगा”

6

“5 की खातिर 95 का कब तक लहू निचौड़ा जायेगा”

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सुखबीर तंवर की कविता का किया विमोचन

भारत देश का संविधान बचाओ तब ही अपना राष्ट्र भी बचेगा 

सुखबीर तंवर बोले संविधान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य

सभी कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जायेंगे, संविधान का अलख जगायेंगे

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर जे तंवर ने “संविधान बचाओ अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक कविता रची, जिसका टेक है। “5 की खातिर 95 का कब तक लहू निचौड़ा जायेगा, संविधान नही बच पाया तो राष्ट्र कहां बच पायेगा।” गुरुग्राम के औरम कन्वेशन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने इस कविता का विमोचन किया।

सुखबीर जे तंवर ने कहा कि कांग्रेस देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। “संविधान बचाओ अभियान” एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता और एकजुटता अभियान है, जिसका उद्देश्य संविधान की पवित्रता बनाए रखना, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना है। यह अभियान संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और इसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करता है। संविधान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है।

आज संविधान अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है। कुछ ताकतें संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने और अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों व अन्य वंचित समुदायों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही हैं। यह अभियान इन ताकतों के खिलाफ सशक्त जवाब है और केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमले, असहमति की आवाज को दबाने और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के प्रयास संविधान की मूलभावना के विरुद्ध हैं। स्वतंत्र संस्थाओं पर दबाव, मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाली नीतियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। हम सभी को संविधान और राष्ट्र बचाने का संकल्प समय की प्राथमिक आवश्यकता है।

तंवर ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और युवाओं से इस अभियान में शामिल होकर घर घर जाकर संविधान का अलख जगाने का आह्वान किया। यह अभियान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर उस भारतीय का है जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखता है। संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि संविधान बचेगा तभी राष्ट्र बचेगा।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading