Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 82वां दिन।

20

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 82वां दिन।

खेती-मंडी को बर्बाद करना चाहती है सरकार-चौधरी संतोख सिंह।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा तथा किसान नेता योगेंद्र यादव ने धरना स्थल पर आकर किसानों का समर्थन किया।

प्रधान संपादक योगेश

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज किसान आंदोलन के 114वें दिन खांडसा रोड पर नई सब्ज़ी मंडी में खेती बचाओ-मंडी बचाओ कार्यक्रम के तहत ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन सुबह 9 बजे  से 11 बजे तक किया गया उसके बाद धरना स्थल पर धरने पर बैठे।उन्होंने बताया कि आज किसान नेता योगेंद्र यादव ने धरना पर आकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने धरना स्थल पर आकर किसानों का समर्थन किया।

चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार काले कानूनों से खेती-मंडी को बर्बाद करना चाहती है।

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अब तक किसान आन्दोलन में किसानों की नैतिक जीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने काले कानूनों को निलंबित करने को कहकर एक तरह से अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि किसानों की जीत होगी।उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक दिन MSP के नाम पर किसानों को लूट रही है।उन्होंने कहा कि MSP सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित है।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तानाशाही से तीन काले क़ानून बनाए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार औछे हथकंडे अपनाकर किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलन को तोड़ने के लिए सड़कों पर कील गाड़ दी है।किसानों का बिजली पानी काट दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसानों के साथ पूरा समर्थन है और उन्होंने किसानों का साथ देने का आश्वासन दिया।

धरने को संबोधित करते हुए आर एस राठी ने कहा कि सरकार ने तीनों काले क़ानून पूंजीपतियों के दबाव में बनाए हैं और इनसे ग़रीब आदमियों का शोषण होगा।

धरने को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को 114 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।

सतबीर पहलवान,कामरेड सतबीर सिंह,अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,अरुण शर्मा एडवोकेट,पंकज डावर,अमित शर्मा,मुकेश डागर,हरि सिंह चौहान,मनीष मक्कड़,देविका सिवाच,सूबे सिंह यादव,सुमन हुड्डा,दान सिंह तंवर तथा जयप्रकाश रेहडू ने भी धरने को संबोधित किया।मंच का संचालन नवनीतरोज़ खेड़ा ने किया।

आज धरने पर बैठने वालों में डाक्टर धर्मवीर राठी,कमांडेंट सत्यवीर धोंचक,दलबीर सिंह,योगेन्द्र सिंह समसपुर, भारती देवी,इन्द्रजीत सिंह,विजय यादव,मनोज झाड़सा,तेज राम यादव,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,सतीश कुमार कादीपुर,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार,ईश्वर, सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,लीलावती, विद्या देवी, रमेश देवी, पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल तथा सैकड़ों व्यक्ति शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading