Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 64वां दिन |

22

                        
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 64वां दिन |  

किसानों को तंग करने की बजाय किसानों की समस्याओं को हल करे सरकार-चौधरी संतोख सिंह।


प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 96वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों को तंग करना बंद करें और उनकी समस्याओं को हल करे।उन्होंने कहा कि सरकार किसान धरनों के आस पास बिजली पानी काट रही है।सरकार किसानों को तंग करने के लिए झूठे नोटिस दे रही है तथा झूठे केसों में फँसा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए षडयंत्र रच रही है।

धरने को संबोधित करते हुए राव कमल बीर सिंह मिंटू ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को किसान आन्दोलन के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन सभी वर्गों का है। उन्होंने कहा कि काले कानूनों से किसान ग़रीब मज़दूर सभी  प्रभावित होंगे इसलिए सबको एकजुट होकर किसान आंदोलन में सहयोग करना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए किसान ईश्वर सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर आंदोलन को लंबा खींच रही है ताकि किसान तंग आकर वापस अपने घर चले जाए और आंदोलन कमज़ोर पड़ जाए।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार तीनों काले क़ानून को वापस नहीं ले लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में डॉक्टर सारिका वर्मा, रेखा यादव,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा, दलीप सिंह ठाकरान, दिलावर सिंह,योगेन्द्र सिंह,आकाशदीप,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,मुकेश डागर,माइकल सैनी,महासिंह ठकरान,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,दिलबाग सिंह,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,योगेश्वर दहिया,आर के देशवाल,ईश्वर सिंह पातली,कंवलजीत सिंह, महिपाल सिंह यादव,रोहतास मान, सुखपाल यादव,नरेन्द्र सिंह महलावत एडवोकेट,प्रवीण सैनी,अमित सिंह, ईश्वर तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading