Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Loading...
Loading...
Loading...
Rajni

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हर बूथ पर लगाए जाएंगे 5-5 पेड़: नवीन गोयल

34
Loading...

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हर बूथ पर लगाए जाएंगे 5-5 पेड़: नवीन गोयल
-23 जून से 6 जुलाई 2021 के बीच लगाए जाएंगे ये पेड़
-श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती व बलिदान दिवस पर किया जाएगा यह काम
प्रधान संपादक योगेश

Loading...

गुरुग्राम। भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून व जन्म जयंती 6 जुलाई तक भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण विभाग के तत्वावधान में 20 हजार बूथों पर पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड जी के आदेश पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 5-5 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण अभियान भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने दी। कल गुरुग्राम से भी शुरुआत की जाएगी।
नवीन गोयल के मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 23 जून को पुण्यतिथि व छह जुलाई को जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी संगठन उन्हें इस बार पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करते हुए श्रद्धांजलि देगा। उन्होंने बताया कि 23 जून 2021 से 6 जुलाई 2021 तक 20 हजार बूथों में हर बूथ पर पांच-पांच पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही उस क्षेत्र के तालाब, जोहड़ की सफाई करके उसे प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। नवीन गोयल ने गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ आदि से अपील की है कि इस कार्य में साथ आएं। हम सबका यह प्रयास पर्यावरण में काफी सुधार करेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे इन पेड़ों को लगाने के साथ-साथ देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उनमें खाद, पानी डालकर उनका पोषण करें। बड़े होकर ये पेड़ हमारे, हमारी आने वाली पीढिय़ों के ही काम आएंगे। इस अभियान की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। इसके लिए जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा पहलवान को जिला संयोजक व महिला प्रधान सुंदरी खत्री को मंडल संयोजक बनाया गया है। नवीन गोयल के मुताबिक पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल को दी गई है। उनसे पौधों के लिए मोबाइल नंबर-9810103849 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading...
Loading...
Loading...

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading