Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पश्चिम बंगाल के हुगली में रामनवमी शोभा यात्रा पर पथराव, भाजपा विधायक सहित 40 कार्यकर्ता घायल

18

पश्चिम बंगाल के हुगली में रामनवमी शोभा यात्रा पर पथराव, भाजपा विधायक सहित 40 कार्यकर्ता घायल
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के हुगली में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान रिशरा में आगजनी और हिंसा हुई। रविवार शाम भाजपा द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अचानक पथराव व हमला किया गया, जिसके बाद हिसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने बमबाजी के साथ कई वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की। भाजपा का दावा है कि हमले में उसके स्थानीय विधायक विमान घोष सहित 30 से 40 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष भी शामिल थे। घटना को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पुलिस को बिना डरे निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है। हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को तितर- बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। चंदन नगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि शोभायात्रा जब मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी अंदर से हमला किया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए हिसा के लिए ममता सरकार व तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह मजूमदार शिवपुर के हिसाग्रस्त क्षेत्र में जाना चाहते थे, जिसकी पुलिस ने इजाजत नहीं दी उन्होंने घटना की एनआइए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को इलाके का दौरा भी करेंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading