26 मार्च महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
26 मार्च महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1552 – गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1799 – जापां फिलिस्तीन पर नेपोलियन बोनापार्ट ने कब्जा किया।
1934 – ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।
1943 – एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953 – डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।
1971 – शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1972 – भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया।
1974 – भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानो ने गौरां देवी के नरेत्रतव में वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे “चिपको आन्दोलन” कहा गया।
जन्मदिवस
1907- हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ।
1933 – मनीषी चिंतक कुबेरनाथ राय का जन्म हुआ।
Comments are closed.