Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Loading...
Loading...
Loading...
Rajni

खिलाड़ियों को 2 करोड़ 14 लाख 25 हजार की ईनामी राशि

18
Loading...



खिलाड़ियों को 2 करोड़ 14 लाख 25 हजार की ईनामी राशि

2019-20 की खेल उपलब्धियों के आधार पर दी गई यह ईनामी राशि

गुरुग्राम के एमएलए सुधीर सिंगला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित’

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।
 जिला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित इनामी राशि  वितरण कार्यक्रम में  खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग गुरुग्राम ने वर्ष 2019- 20 की खेल उपलब्धियों के आधार पर 19 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 43 लाख 55 हजार की राशि वितरित की, वहीं 61 खिलाड़ियो के खातों में 70 लाख 70 हजार की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुरुग्राम के एमएलए सुधीर सिंगला ने सभी 19 खिलाड़ियों को ईनामी राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर सम्मानित किया।

Loading...

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उपरांत एमएलए सुधीर सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के जीवन मे सर्वांगिण विकास के मुख्य कारक है इसलिए जीवन मे  शिक्षा के साथ साथ साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य बच्चों को इस क्षेत्र में प्रेरणा देने के लिए यह आवश्यक है कि खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सही तरीके से सम्मान किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading...

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी जे.जी बनर्जी ने बताया कि 2019-20 की उपलब्धियों के आधार पर जिला के 80 खिलाड़ियो को 2 करोड़ 14 लाख 25 हजार की  ईनामी राशि वितरीत की गई है। इसमें से 61 खिलाड़ियों के खातों में 70 लाख 70 हजार सीधे ट्रांसफर किए गए है। इसके अतिरिक्त जिन 19 खिलाड़ियों के खाते में कोई त्रुटि थी उनको आज इस कार्यक्रम के माध्यम से ईनामी राशि के डिमांड ड्राफ्ट सौंपे गए है। इस अवसर पर गुरुग्राम मंडल के खेल विभाग के उप निदेशक अर्जुन अवार्डी राम मेहर सिंह सहित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय  के समस्त प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Loading...
Loading...

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading