संविधान को जानो प्रतियोगिता में 150 छात्राओं ने भाग लिया
संविधान को जानो प्रतियोगिता में 150 छात्राओं ने भाग लिया
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान को जानो प्रतियोगिता
उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा व ज्ञान को बढ़ाना
प्रतियोगिता में कोमल पुत्री सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
फतह सिंह उजाला पटौदी 25 नवंबर । राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संविधान को जानो प्रतियोगिता में 150 छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ दिनेश कुमार में बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा भाव व ज्ञान को बढ़ाना है । संविधान ही एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे किसी देश के अस्तित्व का पता चलता है। संविधान के लागू होने के बाद ही देश की बहुत बड़ी संख्या को समानता स्वतंत्रता एवं शोषण के विरुद्ध अधिकार मिला। संविधान के द्वारा ही देश के लोगों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय मिलना शुरू हुआ। संविधान के द्वारा निचले पायदान पर रह रहे लोगों को अवसर की समानता का लाभ हुआ।
संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को भी हमें नमन करना चाहिए जिन्होंने 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन के अथक प्रयासों से इस देश के महान संविधान को तैयार किया। उन्होंने बताया की संविधान लागू होने के बाद हमारे देश के निचले पायदान पर रहे लोगों और महिलाओं की विशेष रूप से स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने कहा डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान को सौंपते हुए कहा था संविधान कितना अच्छा है यह संविधान के लागू करने वालों पर निर्भर है। अतः हमें संविधान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होना चाहिए। आज की इस संविधान जानों प्रतियोगिता में कोमल पुत्री सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वंदना शुक्ला ने प्राप्त किया वह तृतीय स्थान ईशा ने प्राप्त किया। पांच बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने में प्रेम नारायण रोहिल्ला योगेश कुमार, जसवंत कुमार, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, डॉ बाबूलाल धर्मवीर, पवन कुमार, संजय कुमार , रामफूल, महेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments are closed.