Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

हथियार के बल पर गाड़ी लूटने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार 

11

हथियार के बल पर गाड़ी लूटने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार                                                                                                                              आरोपी के कब्जे से लूटी गई गाड़ी भी की गई  बरामद                                                                                                                            आरोपियों की पहचान शाहिल व तेजेंद्र उर्फ तुषार, निवासी झज्जर के रूप में हुई                                                                                                  फतह सिंह उजाला                                    गुरुग्राम 08 जुलाई ।  06. जुलाई.2023 को पुलिस सैक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना हरिओम वाटिका, मेघना होटल के नजदीक मियावाली कॉलोनी से एक  व्यक्ति से गाड़ी छीनकर ली जाने ले सम्बन्धके प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची जहां पर पीड़ित टैक्सी चालक ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह गुरुग्राम बस स्टैण्ड पर अपनी टैक्सी गाङी स्विफ्ट डिजायर को लेकर सवारी का इन्तजार कर रहा था तभी दो अज्ञात लङके आए इसको बसई चलने के लिए कहा। यह दोनों लङको को गाङी मे बैठाकर जब मियावाली कॉलोनी की गली नजदीक हरिओम वाटिका के पास पहुँचा तो उन दोनों लङको ने गाङी रुकवाकर जबरदस्ती इसका मोबाईल फोन व गाङी की चाबी छीन ली और इसको गाङी से उतारकर गाङी व मोबाईल फोन लेकर चले गए। इस शिकायत पर सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रभारी अपराध शाखा डीएलएफ फेस 4 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में गाड़ी व मोबाईल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को  07. जुलाई.2023 को नजदीक बस स्टैण्ड, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान शाहिल, झज्जर  व तेजेंद्र उर्फ तुषार, झज्जर  के रूप में हुई।

आरोपियों ने प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में बतलाया कि  आरोपी शाहिल बी.ए. द्वितीय वर्ष का व आरोपी तेजेन्द्र उपरोक्त 12वीं कक्षा का छात्र है और ये दोनों गुरुग्राम में एक PG में रहते है।  इन्होंने हथियार के बल पर उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता/पीड़ित टैक्सी चालक से उसका मोबाईल फोन व गाड़ी (स्वीफ्ट डिजायर) लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में लूटी गई टैक्सी गाड़ी (स्विफ्ट डिजायर) भी  आरोपियों के कब्जा से बरामद की है। आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया हथियार व पीड़ित का मोबाईल फोन बरामद किया जाएगा। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading