Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

01 कैंटर व चोरी हुए 10 टन एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद     

16

01 कैंटर व चोरी हुए 10 टन एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद                                                                                                                                    50 लाख के एल्युमिनियम पार्ट्स चोरी करने के मामले में 01 आरोपी काबू                                                                                                      आरोपी की पहचान साकिर निवासी गांव गुलावटी जिला बुलंदशहर  के रूप में हुई 

फतह सिंह उजाला                                      गुरुग्राम  08 नवंबर । 06 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाना आईएमटी मानेसर,  में एक लिखित शिकायत  05/06. नवंबर की रात को इसकी कंपनी के गार्ड द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी कंपनी से एल्युमिनियम के पार्ट्स चोरी करने के संबंध में दी । इस शिकायत पर थाना आईएमटी सैक्टर-7 मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

निरीक्षक आनंद कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को 07 नवंबर को डूंडाहेड़ा बॉर्डर, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान साकिर निवासी गांव गुलावटी जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी साकिर ने अपने एक अन्य साथी जो की कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था।

 आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर शस्त्र अधिनियम व चोरी का सामान रखने के संबंध में थाना नोएडा सैक्टर-58 गौतम बुध नगर में 02 अभियोग अंकित है। आरोपी के कब्जा से 01 कैंटर व 10 टन एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद किए गए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading