आज का सामवेद – ज्ञान 🌷
आज का सामवेद – ज्ञान 🌷
मानव शरीर में इंद्रियाँ देव हैं। इनका अधिष्ठाता आत्मा महादेव है । इन इंद्रियों की रक्षा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिये। मकान की रक्षा, सम्पत्ति का ध्यान, स्वास्थ्य का ध्यान, ग्रहस्थ का पालन- ये सब आवश्यक बातें हैं। लेकिन इन सब से बड़ी बात है इंद्रियों की रक्षा करना।
ये इंद्रियाँ वास्तव में सुखों की वर्षा करने वाली हैं लेकिन विषयों में फँस कर हमारे नाश का कारण बनती हैं। जिन ज्ञानेंद्रियों से मनुष्य प्रकृति का ज्ञान प्राप्त करके मृत्यु पर विजय प्राप्त करता है और ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके अमृत को पाता है वही इंद्रियाँ - विषयासक्त होने पर अपवित्र नरक में डाल देती हैं। यदि हम इंद्रियों (देवों) की रक्षा करेंगे तो यह इंद्रियाँ हमारी रक्षा करेंगी।
Related Posts
Comments are closed.