Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

लगन और मेहनत ही सफलता की कुंजी : साहिल मनोचा

9

लगन और मेहनत ही सफलता की कुंजी : साहिल मनोचा

प्रधान संपादक योगेश

भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन विभाग की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा कर सूची जारी करी। गुड़गांव जिले में कम समय में ही अपने काम से अपनी पहचान बना चुका साहिल मनोचा को प्रदेश प्रमुख आईटी व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए साहिल ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष ओंप्रकाश धनकड जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल जी, सुशासन विभाग प्रदेश प्रमुख अभय सिंग़ जी व सह प्रमुख नागेन्द्र शर्मा जी का धन्यवाद किया।

साहिल मनोचा की पहचान संगठन में एक जुझारू और लग्नशील युवा के रूप में है। थोड़े ही समय में विभिन्न विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सर्वप्रथम जिला सह प्रमुख आईटी व सोशल मीडिया विभाग गुड़गांव के रूप में और उसके उपरांत जिला प्रमुख आईटी व सोशल मीडिया विभाग गुड़गांव के रूप में संगठन में कार्य किया। हाल ही में वह युवा मोर्चा गुड़गांव में जिला सचिव के पद पर कार्यरत थे। साहिल मनोचा से बात करने पर उन्होंने बताया की पार्टी अपने हर कार्यकर्ता पर नजर बनाए रखती है और समय आने पर कार्यशैली के आधार पर आगे बढ़ने का मौका भी देती है। उन्होंने बताया कि वह शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से हार्दिक आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने उन जैसे छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी देकर उन्हें कृतार्थ किया। संगठन के अलग-अलग पद पर रहकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और अब अपने अनुभव के आधार पर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया की अपनी जिम्मेदारी को वह पूर्ण ईमानदारी वह निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading