Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

18

15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।
2020 – 15 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम – आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
2020 – 15 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।
2021 – ब्रिक्‍स देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न हुई।
2021 – ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।
2021 – दक्षिण कोरिया ने स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉

973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।
1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 – भूपेंद्र सिंह हुड्डा – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1986 – जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।

15 सितंबर को हुए निधन

1967 – डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।
2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
2019 – जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का रविवार को निधन।
2020 – पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।

15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गुरुश्री अंगददेव जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 महान संत तुकड़ो जी महाराज पुण्य तिथि ( आश्विन कृष्ण पंचमी )।
🔅 लांस नायक करम सिंह (परमवीर चक्र सम्मानित) जयन्ती।
🔅 श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।
🔅 अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस) ।
🔅 संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस ।
🔅 विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading