Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

महादेव वाले अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया अथर्व: द ओरिजिन का टीजर

70

महादेव वाले अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया अथर्व: द ओरिजिन का टीजर

पुर्व कप्तान एम एस धोनी दिखे नए लुक मे

देश के पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी लगातार किक्रेट मे अपना लोहा मनवा चुका है। बात करे तो चाहे मैच हो या मैदान पर रणनिति तैयार करनी हो स्टप को लेकर उनकी चतुराई का डंका पुरे देश मे आज भी बजता हैै।
धोनी को कप्तान कुल केे नाम से भी जाना जाता है।


अब आपके धोनी अपने नए अवतार मे दिखने वाले है। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है ग्राफिक नॉवेल में उनका एनिमेटेड अवतार नजर आ रहा है और इस अवतार को देखने के बाद फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। जब ये अवतार सामने आया तो इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे मे सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार लगातार छाया हुआ है पुरा देश इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।
थर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। वैसे सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही संभालती हैं और उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। जानकारी के लिए बता दे कि अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एम एस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। धोनी कहा कि न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। इसके लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के जरिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से कार्य कर रहे है।
आईपीएल नीलामी की तैयारियां कर रहे महेंद्र सिंह धोनी का एक नया अवतार सामने आया है। विरजू स्टूडियोज ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आज अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास, अथर्व – द ओरिजिन का मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं।
एक सुपरहीरो और योद्धा नेता के रूप में एमएस धोनी को इस पोस्टर में दर्शाया गया है। आधिकारिक मोशन पोस्टर आज क्रिकेटर द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर जारी किया गया। मोशन पोस्टर में धोनी किसी योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं, जो प्रशंसकों को अथर्व की दुनिया की एक झलक देते हैं और साथ ही एक सुपरहीरो के रूप में उनके पहले लुक की झलक भी दिखाते हैं।

अथर्व को बनाने वाले रचनाकारों ने इसकी रहस्यमयी दुनिया को बनाने के लिए लिए कलाकारों की टीम के साथ वर्षों तक कार्य किया है। पाठकों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से भी ज्यादा चित्रण दर्शाए गए हैं। इसे काफी मनोरंजक बनाने का प्रयास किया गया है।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर कहा कि मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक वेंचर है। अथर्व – द ओरिजिन एक आकर्षक कहानी और मनोरम ग्राफिक उपन्यास है।
इसमें एम.एस धोनी महादेव वाले अंदाज में दिख रहे हैं, जिनके सिर पर जटाएं हैं और गले में मालाएं लिपटी हैं। पहली बार क्रिकेट मैदान की जगह धोनी स्क्रीन पर भी अपने सुपरहीरो वाले किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका टीजर धोनी ने खुद शेयर किया है और यह फैन्स का दिल जीत रहा है।


क्रिकेट के धुरंधर एम.एस धोनी ग्लैमर की दुनिया में अपनी नई पारी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज है,! इस ग्राफिक नॉवेल के इस टीजर को देख धोनी के फैन्स की खुशियों का ठिकाना नहीं है। अब उन्हें इस नॉवल के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
ऐसा लग रहा है कि इंटरनैशनल क्रिकेट से साल 2019 में रिटायर हो चुके धोनी अपने नए अवतार को एक्सप्लोर करने में जुटे थे और अथर्व उनमें से एक है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading