Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

15

माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

मंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मां ने आज सुबह 8.40 बजे आखिरी सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री अचानक हुई सतीश कौशिक की मौत से स्तब्ध थी। इसी बीच माधुरी की मां के निधन की खबर ने सभी को दु:खी कर दिया है। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां की मौत से एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित 91 साल की बताई जा रही है। आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार आज वर्ली में होगा।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading