Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जेपी नड्डा, ओपी धनखड़, राव इंद्रजीतव सुनीता दुग्गल एक साथ

5

जेपी नड्डा, ओपी धनखड़, राव इंद्रजीतव सुनीता दुग्गल एक साथ

ड्राइंगरूम में नहीं, बूथ पर सामुहिक रूप से सुने मोदी के मन की बात

गुरुग्राम में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे नड्डा की कार्यकर्ताओं से अपील

बादशाहपुर विधानसभा के बूथ नंबर 338 पर मोदी के मन की बात सुनी

मन की बात कार्यक्रम कार्य को एक्टिविटी में बदलने की प्रेरणा देता

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 
गुरुग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को  मन की बात कार्यक्रम बूथ पर सामुहिक रूप से सुनना चाहिए,  इससे बूथ का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ड्राइंगरूम में अकेले बैठकर सुनने का नहीं है, बल्कि सामुहिक रूप से बूथ पर बैठकर सुनने का है। नड्डा ने कहा कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्य को एक्टिविटी में बदलने की प्रेरणा देता है, इसलिए हम सभी को सामुहिक रूप से इस कार्यक्रम में उठाए गए सामाजिक विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ इन्हें अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट के बूथ नंबर 338 पर मोदी के मन की बात सुनने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल, सांसद सुनिता दुग्गल सहित अनेक नेता भी मौजूद रहे।

आपातकाल को देश इतिहास में काला अध्याय बताया
कार्यक्रम के बाद जगत प्रकाश नड्डा ने इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को देश के लौकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय बताया। नड्डा ने कहा कि भारत के जन-जन की मूल विचारधारा लोकतंत्र ही रही है, जिसने आखिरकार आपातकाल की तानाशाही को उखाड़ फेंका। उन्होंने आपातकाल की घटना को साझा करते हुए कहा कि उन्हें कालेज की क्लास से अरेस्ट किया गया था। आपातकाल का विरोध करने वाले हजारों लोगों को जेल में लंबे समय तक बंदी बनाकर रखा गया था। नड्डा ने कहा कि अगर हम उजाला चाहते हैं, तो हमें अंधेरों को भी याद रखना होगा। इसलिए हमें आपातकाल को याद रखकर  लोकतंत्र को लगातार मजबूत करने के लिए काम करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मूल विचारधारा के कारण ही हम प्रजातांत्रिक हैं। इस तरह अब यही लोकतांत्रिक सोच आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में लगातार खुशहाल एवं विकसित होती जा रही है।
नड्डा के कहा कि मन की बात कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने कभी राजनीतिक बात नहीं की। इसमें उन्होंने हमेशा जनजागरण और देश के समन्वित विकास की गहरी से गहरी बात की। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण, विज्ञान, ग्रामीण विकास, खेल कूद और नव निर्माण पर महीन से महीन चर्चा करते हुए इसे देश के जन-जन तक पहुँचाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात हमें सामाजिक, आध्यात्मिक और जन जागरण की एक सामूहिक प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि हम सब इसी तरह रविवार को सामूहिक रूप से बूथ पर बैठकर ही मन की बात सुनें। इससे पार्टी की और प्रधानमंत्री मोदी जी की विकसित सोच जन-जन में अधिक लोकप्रिय होगी। साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे बूथों का और सुदृढ़ीकरण भी होगा।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाडियों, समाज में बदलाव लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और अंतरिक्ष में भारतीय विज्ञानियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं, जिससे मोदी जी की समाज और देश को समृद्ध और सुदृढ़ करने वाली सोच का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत किस तरीके से आगे बढ़ रहा है,  मन की बात कार्यक्रम यह सब बताने का माध्यम बन गया है।

देशवासियों की ताजगी का एहसास
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने एक महीने में दूसरी बार गुरुग्राम में मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। धनखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को उनके अब तक के अमृत पथ की एक यात्रा बताया। धनखड़ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम नवनीत की तरह है, जो हर दिन हम सब देशवासियों की ताजगी का एहसास देती है।प्रसारित कार्यक्रम मन की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में चरैवेति-चरैवेति कहावत की सटीक व्यख्या की है। प्रधानमंत्री मोदी ने हम सबका परिचय भारत की तरक्की और गतिविधियों से कराया है। धनखड़ ने स्पेस में भारतीय वैज्ञानिकों और स्टार्टअप की गतिविधियों की जानकारी मन की बात के तहत प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की अथक कार्य सेवा भाव का ही परिणाम है कि आज देश की वायुसेना आकाश ही नहीं अंतरिक्ष में भी अपना जलवा बिखरने को तैयार है।

धनखड़ व राव इंद्रजीत को बांधी पगड़ी
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ व केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत का कार्यक्रम के संयोजक पार्षद कुलदीप यादव, राजेंद्र यादव और  जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, जिला महामंत्री मनीष गाडोली व महेश यादव ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, शहजाद पूनेवाला, राजीव जेटली, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, आईटी हैड अरूण यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुनिल राव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक माह में नड्डा दूसरी बार गुरुग्राम में पहुंचे
महीने में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नड्डा गुरुग्राम में मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे। भाजपा के मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि पिछले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ को अचानक फोन कर गुरुग्राम में मन की बात के 89 वें कार्यक्रम को सुनने की इच्छा जताई थी, तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सरस्वती मंडल के 273 नंबर बूथ पर तुरंत शानदार कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया था। तब 29 मई को कार्यक्रम सुनने के बाद नड्डा ने बेहतर प्रबंधन के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम की सराहना की थी। अब 90 वां कार्यक्रम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुग्राम जिले में  सुनने से जिले के कार्यकर्ता गदगद हैं। आज 338 बूथ पर भी बेहतर प्रबंधन की सराहना नड्डा ने अपने उद्बोधन में की।

एससी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भी नड्डा और धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात कार्यक्रम के बाद रविवार को यहां गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में चल रहे एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने भी इस कार्यशाला में सिरकत की। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार फुलवारिया, राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार आदि उपस्थित रहे।  

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading