Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राहगिरी कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी

481

राहगिरी कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी

गुरूग्राम में देश भक्ति के रंगों से सजी संडेे की मार्निंग

एडीसी विश्राम कुमार मीणा मुख्यातिथि के रूप में शामिल

स्कूली बच्चों के शानदार कार्यक्रम, लोगों ने जमकर की मस्ती

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम  ।
    आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला और हर घर तिरंगा अभियान के तहत संडे को सुबह सेक्टर-14 की मेन मार्किट मे जिला प्रशासन द्वारा राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां एक तरफ बच्चे, बूढ़े और जवान देशभक्ति गीतों पर झूमें वहीं दूसरी और नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए कई तरह की हर घर तिरंगा अभियान तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिनमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुरुग्राम के एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर गुरुग्राम की एसडीएम अंकिता चौधरी तथा नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव भी उपस्थित रहे ।

बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल
एडीसी ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में उत्साह इस कदर था कि सुबह 6 बजे से ही लोग सेक्टर 14, एचएसवीपी की मेन मार्केट में एकत्रित हो गए थे। देखते ही देखते भारी संख्या  में लोग राहगिरी में शामिल हो गए। राहगिरी कार्यक्रम का नजारा देखते ही बन रहा था। हर वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल थे। राहगिरी कार्यक्रम में आदित्य व उनकी सहयोगी द्वारा जुंबा की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा, राहगीरी कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक्रोबैट योगा के हैरतअंगेज कारनामे भी प्रस्तुत किए गए जिस पर उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। राहगिरी कार्यक्रम को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह था कि दर्शकों में से भी लोग मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम में टीम ऑफ गॉड ग्रुप द्वारा फ्लैश मोब की भी धमाकेदार प्रस्तुति दी गई।

योगी की लाइव आर्ट पेंटिंग
इसी प्रकार, कलाकार योगी ने लाइव आर्ट पेंटिंग करते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना को और अधिक बल दिया और अपनी कला का सभी को कायल बना दिया। इसी प्रकार, शुभ्रा पूरी के गानो, देश मेरी शान है तू और देश भक्ति के अलग-अलग गानों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की देखरेख में जिमनास्टिक, बॉक्सिंग तथा ताइक्वांडो की धमाकेदार प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के दौरान लोग श्ये देश है वीर जवानों काश्, श्सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानीश् आदि गीतों पर खूब झूमे। अपनी-अपनी प्रस्तुति से युवाओं ने संदेश दिया कि भारत देश महान है और महान रहेगा। हम देश की आन-बान और शान पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

तिरंगा हमारे देश की शान
अपने संदेश में एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश की आजादी हमें बहुत कुर्बानियों व बलिदान के बाद मिली है।  उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और हमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा बड़े ही गर्व के साथ फहराना है। इसके साथ साथ दूसरों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। तिरंगे से बढक़र हमारे लिए कुछ नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को तिरंगे झंडे के महत्व के बारे में  जानकारी दी और कहा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रप्रेम , एकता व अखंडता का प्रतीक है।तिरंगा झंडा गर्व के साथ फहराया

कार्यक्रम के दौरान एडीसी व अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा और नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढ़ कर शामिल होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी वर्गों के लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेते हुए इसे गर्व के साथ फहराया। आयोजन स्थल पर हर घर तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे पोट पेंटिंग , चित्रकला, रस्साकशी , सांप सीढ़ी आदि आयोजित करवाई गई थी। लोगों के लिए आयोजन स्थल पर सेल्फी बूथ बनाया गया था जहां पर लोगों ने जमकर अपनी सेल्फी ली। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम अंकिता चौधरी तथा नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव ने प्रतिभागी कलाकारों को अपने कर कमलों से स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों का भी राहगिरी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.