Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

17

आज का इतिहास

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:—-
फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने 1679 में हस्ताक्षर किये।
इटली के कालाब्रिया में 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
फिलाडेल्फिया के थियेटर में 1870 में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
ब्रिटेन और अमेरिका के बिच सन 1900 में पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 1904 में मुक्त हुआ।
मैक्सिको ने 1917 में नया संविधान अंगीकृत किया।
ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन 1961 में हुआ।
1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति:—-
सिखों के सातवें गुरु हर राय का सन 1630 में पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का 1639 में जन्म हुआ।
प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 1919 को जन्म हुआ।
स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 1940 में हुआ।
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 1990 में जन्म हुआ।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।
5 फ़रवरी को हुए निधन :—-
1927 में भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
2008 में भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 2017 को निधन।
आज के महत्वपूर्ण अवसर व पर्व :—
सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयन्ती
हज़रत अली जन्मदिन

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading