Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा का विचार ढंग से जनता में पहुंचाएंगे, तो हर चुनाव जीतेंगे

19

भाजपा का विचार ढंग से जनता में पहुंचाएंगे, तो हर चुनाव जीतेंगे

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी में जुटी

पार्टी के विचारों को जनता में तरीके से रखने पर मिली सफलता

धनखड़ और संगठन मंत्री रविंद्र ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत के सप्ताह भर बाद ही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी संबंध में बुधवार को गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। खुद प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ और संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत के लिए पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच में रखना जरूरी है। उन्होंने निकाय चुनाव में जीत का हवाला देते हुए कहा कि जहां – जहां हमने पार्टी के विचारों को जनता के बीच में प्रभावी तरीके से रखा, वहां – वहां पार्टी को सफलता मिली है। धनखड़ ने कहा कि आगामी चुनावों में भी हमें व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर अपनी पार्टी की विचारधारा जिसमें राष्ट्र प्रथम है, को जन-जन के बीच लेकर पहुंचना है।सफलता के लिए पार्टी योजना महत्वपूर्ण

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उसकी पूर्व योजना महत्वपूर्ण होती है, इसलिए हमें आगामी चुनावों के लिए भी अभी से जुट जाना है। धनखड़ ने चुनावों में जीत के लिए पार्टी के विचार के अलावा, संगठनात्मक संरचना, टीम भावना, टीम में तालमेल, बेहतर प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने की भावना को महत्वपूर्ण बताया। धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सबसे पहले देश के बारे में सोचता है। देश के बाद पार्टी और फिर अपने बारे में सोचता है। राष्ट्र प्रथम की इसी भावना के चलते भाजपा केंद्र और अनेक राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हो रही है।  बैठक में औमप्रकाश धनखड़ ने निकाय चुनाव में किए गए कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना भी की और कहा कि आगामी चुनावों में भी सभी कार्यकर्ता अपने पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी-जान से लगेंगे।

पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा

इसके बाद संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा की। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा भी बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने भी संगठन के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने के कुछ उदाहरण भी रखे। मंच पर पूर्व सांसद सुधा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद  मौजूद रहीं। इसके अलावा बैठक में पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, कमल यादव, महेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, आईटी प्रमुख अरुण यादव, निकाय चुनाव प्रकोष्ठ के सह प्रमुख अनिल यादव, जिला महामंत्री मनीष गाडोली, महेश यादव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, मुकेश पहलवान, नवीन गोयल, विजय यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading