Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भारत की समृद्धि का प्रतीक हिन्दू नववर्ष, त्यौहार की तरह मनाया हिन्दू नववर्ष

7

भारत की समृद्धि का प्रतीक हिन्दू नववर्ष, त्यौहार की तरह मनाया हिन्दू नववर्ष
🅰️🅿️
एटा, । शहर के जनेश्वर मिश्र सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को सरसंघचालक प्रणाम घोष के साथ याद किया।

वर्ष प्रतिपदा उत्सव में सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि बिखरे हिंदू समाज को संगठित करने के लिए ही डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। वर्षों की कठोर साधना से संघ हिंदू समाज का दिल जीतने तथा पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल रहा है। वर्ष प्रतिपदा हिंदू समाज के जागरण का दिन है। भारत अखंड होगा और विश्व गुरु बनेगा।

देश पर जब भी संकट आया संघ ने मुकाबला किया। अब हमें भारत माता को पुन विश्वगुरु बनाना है। हमें जाति प्रथा, छुआछूत को मिटाना होगा। वर्ष प्रतिपदा उत्सव की अध्यक्षता अनिल कुमार उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में सह विभाग संघचालक शिवशंकर वार्ष्णेय, नगर संघचालक चेतन देव, प्रांत घोष प्रमुख ललित, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुभाष शर्मा, विभाग शारीरिक प्रमुख प्रमोद वर्मा, नगर प्रचारक मानवेंद्र बृजवासी, जिला कार्यवाह संजीव पांडे, नगर कार्यवाह गिरीश, नगर प्रचार प्रमुख राजीव वर्मा, नगर शारीरिक प्रमुख ललित सोलंकी सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

भारत की समृद्धि का प्रतीक हिन्दू नववर्ष, त्यौहार की तरह मनाया हिन्दू नववर्ष पर बुधवार को हिन्दू जागरण मंच ने शहर में विभिन्न कार्यक्रम एवं जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया। मंच पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने चंदन टीका लगाकर लोगों को नववर्ष्ज्ञ की शुभकामनायें दी।

मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि हिन्दू नववर्ष भारत की संमृद्धि का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि हिन्दू वार्षिक कलेन्डर से ग्रहों की चाल, उनका उदय और अस्त आसानी से पता चल जाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज गुप्ता ने किया। कुदलप शर्मा, सुधीर उपाध्याय, राजेश यादव एडवोकेट, अनुज दीक्षित, मानेन्द्र चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह, शिशुपाल यादव, रामनरेशन शाक्य, गोपी गुप्ता, शिवांशु चतुर्वेदी मौजूद रहे।

नव संवत्सर पर बांटे हिंदू नव वर्ष के केलेंडर

सोरों। चैत्र शुक्ला प्रतिपदा नव संवत्सर पर सोरों नगर में भाजपा नेता अमित मिश्रा अनाड़ी ने लोगों को हिन्दू कैलेण्डर भेंट किए। उन्होंने बताया कि वह कलेंडर वितरित कर लोगों को हिंदू नव वर्ष के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। वराह मन्दिर के महात्मा आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि वर्तमान में हिंदू समाज के लोगों में अपने धर्म, अपनी संस्कृति को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इस दौरान भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी, विश्व हिन्दू परिषद प्रमुख सुनील तिवारी, विनय तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, राजू राय, रामदेव बड़गैया मौजूद रहे।

भगवा ध्वज पताका फहराकर मनाया हिन्दू नववर्ष

अमांपुर। कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार को हिन्दू नववर्ष मनाया गया। नगर संघचालक राकेश पाराशर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज पताका वितरित कर लोगों को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। मन्दिरों, प्रतिष्ठानों और घरों पर भगवा पताकाओं को फहराकर भारतीय नव संवत्सर का स्वागत किया। इस मौके पर राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवांशू अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पुष्पेंद्र वर्मा, आयुष गुप्ता, दीपक कुमार मौजूद रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading