Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

हरियाणा की छोरियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाया

18

कोई भी पीछे ना छूटे, इसमें कॉ

हरियाणा की छोरियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाया

हरियाणा की झोली में आए दो और पदक – एक गोल्ड और एक रजत’

महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगितां में करनाल की रिद्धि को गोल्ड

इसी तीरंदाजी प्रतियोगितां में रोहतक की तमन्ना ने रजत पदक जीता

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 
हरियाणा की लड़कियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के शूटिंग ग्राउंड में आयोजित फाइनल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है। महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण पदक तथा रोहतक की तमन्ना ने रजत पदक जीता ।

हरियाणा की सीनियर कोच पूजा खन्ना जो कि पैरा-ओलंपियन भी हैं, ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने महिला रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विश्व तीरंदाजी चौंपियनशिप में भाग लिया था और स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इसके अलावा, पंजाब की अवनीत ने भी महिला रिकर्व तीरंदाजी में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की मडाला सूर्या हम्सिनी  और मध्य प्रदेश की वितासा ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया है।  चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह द्वारा सभी पदक विजेताओं को  सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक देवेश यादव और महिला तीरंदाजी खेल कोच सुश्री कोमल शर्मा भी उपस्थित थीं।


Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading