हरमनप्रीत होंगी WPL में MI की कप्तान
हरमनप्रीत होंगी WPL में MI की कप्तान
🟠 मुंबई इंडियंस ( MI ) ने विमेंस प्रीमियर लीग ( WPL ) के उद्घाटन सत्र से पहले हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम का कप्तान घोषित किया है। हाल ही में भारत के लिये अपना 150वां T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली हरमनप्रीत 20 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद से टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत अपने T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3058 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं।मुंबई इंडियन्स की सह-मालिक नीता अंबानी ने कहा, हम हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में पाकर रोमांचित हैं
Comments are closed.