Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन होंगे भारतीय हॉकी टीम के नए कोच

14

दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन होंगे भारतीय हॉकी टीम के नए कोच

‼️भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नाम की घोषणा कर दी है। हॉकी इंडिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत 10 मार्च से FIH हॉकी प्रो लीग में उतरेगा। उससे पहले फुल्टन के नाम पर मुहर लगी है। 48 वर्षीय कोच के सामने टीम इंडिया को एकजुट करने की चुनौती होगी। वह ग्राहम रीड के इस्तीफे के बाद भारत के कोच बनाए गए हैं। क्रेग फुल्टन के पास कोचिंग में 25 सालों का अनुभव है। वह औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे। नेतृत्व में विश्वास रखने वाले फुल्टन ने अपनी पिछली भूमिकाओं में शानदार परिणाम दिए हैं। उनका नाम चर्चा में 2014 से 2018 के बीच में आया था। तब वह आयरलैंड की टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में आयरिश पुरुष टीम ने 2016 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया था

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading