Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बाइडन ने यूरोप से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा, पुतिन से कहा, नाटो की सीमाओं में घुसने के बारे में

24

क्रेन रूस युद्ध:बाइडन ने यूरोप से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा, पुतिन से कहा, नाटो की सीमाओं में घुसने के बारे में
पोलैंड में भारी भीड़ को दिए गए अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूरोप से रूसी आक्रमण के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए खुद को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्‍होंने पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि नाटो क्षेत्र के एक इंच भी आगे बढ़ने के बारे में मत सोचो। जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘कसाई’ कहकर संबोधित किया है। बाइडन ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध अब अपने दूसरे महीने में पहुंच गया है। इस युद्ध ने पश्चिम को एकजुट कर दिया है। बाइडन ने कहा कि दुनिया को रूस नाटो के बारे में गलत बता रहा है। रूस के लोग हमारे लिए दुश्मन नहीं हैं। नाटो एक रक्षात्मक गठबंधन है, जिसने कभी रूस के खत्‍म होने की मांग नहीं की।बाइडन ने कहा कि अमेरिका की फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिका मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के लिए दुनिया को तैयार रहना चाहिए। दुनिया के देश फिलहाल यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद करें।उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं। रूस के पास हमले कोई तर्क नहीं है। बाइडन ने यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि बर्बर हमले के लिए पूरी तरह से रूस जिम्मेदार है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा खड़ा रहेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। रूस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। बाइडन ने सभी देशों से यूक्रेन की मदद करने की अपील की। ज्ञात हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन से कुछ मिनट पहले रूसी सेना ने पौलेंड सीमा से कुछ दूर यूक्रेन के लवीव शहर पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 5 लोग घायल हो गए। रूसी सेना की ओर से ये हमला ऐसे समय में किया गया, जब धमाका स्थल से कुछ ही दूरी पर जो बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसा में मौजूद थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading