Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सफाई कर्मियो के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी का समर्थन: अजय यादव

16

सफाई कर्मियो के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी का समर्थन: अजय यादव

47 दिनों से नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मी

सरकार को बिना देरी सफाई कर्मियो की मांगों को पूरा करना चाहिए

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। 
पिछले 47 दिनों से सेक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मियो को समर्थन देने पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव निगम कार्यालय पंहूचे। सभी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि आपकी इस लडाई में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। रोड से लेकर विधानसभा तक आपकी आवाज उठाने के लिए तैयार है।

पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि जो कर्मचारी इतने समय से यहां कार्य कर रहे थे , उनको हटा दिया गया है। साथ ही बहुत से कर्मचारियों को बीते 4 माह से वेतन तक नहीं मिल पाया है। एसे में इनका घर कैसे चलेगा, इनके बच्चे कैसे पढ पाएगें। इसलिए सरकार को इस तरह से बीच मझदार में कर्मचारियों को नही छोड़ना चाहिए। इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस सरकार ने कहा है कि पंजाब में सभी कर्मचारी स्थाई लगेंगे, इसी तरह से यहां भी निगम के कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। वहीं इनका ई एस आई कार्ड बने और ईपीएफ सुचारू रूप से जमा हो। वहीं सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले। इसके अलावा भी इनकी बहूत सी मांगे हैं जो कि बिल्कुल जायज हैं। सरकार को बिना देरी के इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि ये इतने दिन से यहां धरने पर बैठे हैं। मैं भी यहां पर दूसरी बार आया हूं, लेकिन सरकार का कोई जनप्रतिनिधि इनसे मिलने नही आया है। भाजपा नेता चुनाव के समय में तो बडी-बडी बातें करते हैं। लेकिन जब जनता को समस्या होती है तो न जाने कहां पर छुप जाते हैं। इस तरह से जनता से खिलवाड़ नही करना चाहिए। डावर ने मांग की है कि सरकार को तुरंत प्रभाव से इनकी सभी उचित मांगों को पूरा करना चाहिए। यदि ऐसा नही होता है तो सभी कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी भी सड़क पर उतरेगी। इस मौके उनके साथ कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव भारत मदान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रशमी शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।  

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading