Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रेड स्कवायर मार्किट में 24 वर्षीय महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू मार दिया।

448

हरियाणा के हिसार की रेड स्कवायर मार्किट में 24 वर्षीय महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू मार दिया। युवक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। गंभीर रूप से घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जायजा लिया। युवक ने महिला पर 8-10 बार चाकू से वार किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 33 में एक महिला कई साल से युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक सेक्टर में ही चिकन का खोखा चलाता है। अब कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। महिला इस कारण से हिसार के पास एक गांव में अपनी मौसी के पास चली गई।
रेस्टोरेंट में बुलाकर किया चाकू से वार
बताया जा रहा है कि लिव इन पार्टनर ने महिला को आज एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। जब महिला मिलने के लिए पहुंची तो पार्टनर ने उस पर पेट व कमर में चाकू से 8—10 बार वार किया। युवती को घायल हालत में छोड़ कर वह मौके से फरार हो गया।
युवक-युवती एक ही गांव के
सूचना मिली है कि युवक-युवती दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों सेक्टर 33 में रह रहे थे। दोनों का एक बच्चा भी है। कुछ दिनो से अनबन होने के बाद महिला अपनी मौसी के पास रहने के लिए चली गई थी। आज युवक ने महिला को बहाने से बुलाया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल महिला नागरिक अस्पताल में भर्ती है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading