Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा ले हर युवा देशहित में लगाए ऊर्जा: नवीन गोयल

32

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा ले हर युवा देशहित में लगाए ऊर्जा: नवीन गोयल
-स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरण स्रोत बताया। साथ ही कहा कि युवा उनसे प्रेरणा लें।
इस अवसर पर कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल, समाजसेवी दीपक कटारिया, ललित क्रांतिकारी, विजयपाल यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नवीन गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर हर युवा देश हित में अपनी ऊर्जा लगाएं। हमारा भारत देश युवाओं का देश है। भारत ने दुनिया को इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक व अन्य उच्च पदों के अधिकारी दिए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने देश में शिक्षा लेकर देश के विकास में खुद का समय लगाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र के युवा को अच्छा मार्गदर्शन देते हैं। युवाओं से मुलाकात करते हैं। उनकी कार्यक्षमता, कार्यकुशलता को प्रधानमंत्री ने सदैव सराहा है। हम सबकी स्वामी विवेकानंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि हम अपने काम को पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी से करें। स्वामी विवेकानंद जी ने जो संदेश दिया, उस संदेश के मार्ग पर चलते रहें। स्वामी विवेकानंद जी हर तरह की आजादी के पक्षधर थे। इसलिए वे देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के भी प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने देश के हर व्यक्ति को जागृत करने पर जोर दिया। स्वामी जी ने राष्ट्रनिर्माण के लिए लोगों को तैयार करने का काम किया। भारत के युगपुरुषों में गिने जाने वाले स्वामी विवेकानंद युवा पीढ़ी के लिए आदर्श माने जाते हैं। हर विषय पर उन्हें गूढ़ ज्ञान था।
गोयल ने कहा कि प्रदेश, प्रदेश में युवाओं के विकास के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं की शुरुआत की है। स्किल्ड होकर युवा खुद को मजबूत बनाएं। नौकरी लेने वाले बनने की बजाय नौकरियां देने वाले बनें। तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। स्टार्टअप जैसी शुरूआत देश के लिए सुखद समय लेकर आई है। युवा खुद का सैटअप स्थापित करें।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading